मंगलवार, 2 फ़रवरी 2016

16 June 2015

 ·
यक्ष -
सुना है आर्यावर्त में संस्कृत अब चलन में नही रही | आधुनिक आर्यावर्त में अभिजन आजकल किस भाषा का प्रयोग करते हैं ?
युधिष्ठिर -
इंग्लिश का .....
यक्ष -
वे ऐसा क्यों करते है जब कि राष्ट्रभाषा और राजभाषा दोनों हिन्दी है ?
युधिष्ठिर -
इसलिए ही तो करते हैं ....जिस भाषा को अधिकाँश आबादी प्रयोग करे वह अभिजन की भाषा कैसे हो सकती है वो तो आम जन की भाषा हुयी |
यक्ष -
इस तथ्य को प्रमाणित करो ?
युधिष्ठिर -
अब प्रत्यक्ष को प्रमाण की क्या जरूरत | आप किसी भी अभिजन के द्वार पर दस्तक तो दीजिए कभी .....सबसे पहले आपके स्वागत हेतु कोई कुत्ता आएगा | उनसे वार्ता कर के स्वयम देख लें ..न वह संस्कृत जानते है , न प्राकृत , न हिन्दी , और न ही कोई स्थानीय बोली ......वह सिर्फ और सिर्फ इंग्लिश कमांड समझते मिलेंगे .......अब जब उनके यहाँ के जानवरों का यह हाल है तो आगे आप स्वयम समझदार है ......

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें