शुक्रवार, 17 अप्रैल 2015

यक्ष-युधिष्ठिर सम्वाद -39/31/03/15

यक्ष -
रजत शर्मा के साहित्यिक और शैक्षिक योगदान के लिए पद्म विभूषण सम्मान मिला है | इस क्षेत्र में उनका योगदान बताओ.?
युधिष्ठिर -
रजत शर्मा भक्ति साहित्य के महान कथाकार है | उन्हें परलोक कथासाहित्य के लिए यह सम्मान मिला है | उन्होंने परलोक कथाओं के लौकिक अनुप्रयोगों के अनेक सूत्रों की रचना की है | भक्ति की शक्ति को मानव समाज में पुनर्जीवित कर प्रतिष्ठा दिलाई | उन्होंने लोक साहित्य में फैंटेसी का सूत्रपात किया | विज्ञापन जैसी अधुनातन विधा को उन्होंने शनैः शनैः अदालती कार्यवाही के कलेवर में ढाल प्रस्तुत किया और अंततः आपकी अदालत को दुनिया के दीर्घतम विज्ञापन में बदल दिया | जन मनोविज्ञान को प्रभावित करने वाले उनके ऐसे अभिनव प्रयोग मनोविज्ञान के क्षेत्र में एक चमत्कारिक उपलब्धि के तौर पर दर्ज़ है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें