शुक्रवार, 17 अप्रैल 2015

यक्ष-युधिष्ठिर सम्वाद 24/26/03/15

यक्ष -
मार्क्सवाद क्या है और ये कार्ल मार्क्स कौन हैं ....??
युधिष्ठिर -
मार्क्सवाद जूते का एक ब्रांड है जिसका आविष्कार कार्ल मार्क्स ने किया था | यह लाल रंग का अत्यंत मजबूत , आकर्षक और बहुपयोगी जूता है जो पहनने और चलाने के मामले में बेजोड है परन्तु इसकी सबसे बड़ी बुराई यह है , कि यह काटता बहुत है , इसकी सोल में बहुत तीखीं कीलें लगाई जाती है इसलिए इसे पहनने वालों के लिए इसका अभ्यस्त होना इतना आसान नही होता है |
कच्ची उम्र में यह जूते अनेकों किशोरों को आजमाते देखा गया है परन्तु जल्द ही , जब यह काटने लगता तो उसमे से अधिकाँश इसे पहनना छोड़ कोई आराम देह जूता तलाश लेते है | जो व्यक्ति आरम्भिक कष्ट उठा कर भी इस जूते का जीवन में अभ्यास निरंतर करते रहते हैं , वह न केवल ऊबड़ खाबड रास्तों पर भी आसानी से चल लेते है बल्कि इसका हर प्रकार से उपयोग करने में सक्षम हो जाते हैं | ऐसे लोग की संख्या बहुत ज्यादा नही है |
इस ब्रांड की लोकप्रियता देख कुछ नक्काल इस ब्रांड के नाम पर नकली जूता भी बेच रहे है इसलिए आजकल यह ब्रांड मंदी का शिकार है लिहाजा ऐसे जूतों की खपत भी आजकल कम हो गई है ...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें