सोमवार, 18 जनवरी 2016

१२० / ५.५.१५

यक्ष -
आज कार्ल मार्क्स का जन्मदिन है | कार्ल मार्क्स कौन थे ?
युधिष्ठिर -
कार्ल मार्क्स आज से लगभग दो सदी पूर्व निर्मित मैनुअल मथानी है जिसका निर्माण इतिहास ने किया था | सम्पूर्ण प्रकृति और मानव समाज को इस मथानी से मथने के बाद जो क्रीम निकलता है उसे मार्क्सवाद कहते है | इस प्रक्रिया के दौरान जो मट्ठा बच रहता है , वह हर किस्म के शोषण और अन्याय के विषवृक्ष की जड़ों में डाले जाने के काम में आता है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें