सोमवार, 2 नवंबर 2015

१०२/ २९ /४/१५

यक्ष -
नेतागण आपदा का वास्तविक जायजा लेने के लिए हवाई उड़ान क्यों प्रिफर करते है ?
युधिष्ठिर -
इसका ठीक ठीक कारण अब तक अज्ञात है क्योंकि इतनी ऊंचाई से सिर्फ दो आँखों के भरोसे किसी आपदा का वास्तविक जायजा लेना लगभग असम्भव है |
फिर भी , पहला कारण यह हो सकता है कि आसमांन वाला होने मात्र से कुछ ईश्वरीय गुण आ जाते हों या फिर इससे उनके भीतर इश्वरत्व प्राप्त करने की दमित इक्षा तुष्ट होती हो |
दूसरा वैज्ञानिक कारण यह कि , पक्षी विज्ञान के अनुसंधानों के मुताबिक़ चीलों और गिद्धों की प्रजाति में यह गुण प्राकृतिक तौर से होता है | यह अनुसंधान सनातन धर्म में प्रतिपादित जन्म - जन्मान्तर के सिद्धांतों से और भी पुष्ट होता है | इस सिद्धांत के अनुसार पूर्व जन्म के कई गुण अगले जन्म में अंतरित हो जाते है | धर्म ग्रंथो में यह परिभाषा जन्मान्तर शीर्षक में वर्णित है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें