यक्ष - केजरीवाल के समर्थक अपनी अपनी चीज़ें वापस मांगने लगे है | ऐसे में केजरीवाल को किस मांग से सबसे ज्यादा डर लग रहा होगा ? युधिष्ठिर - केजरीवाल सबसे ज्यादा भयभीत इस से होंगे कि कहीं दिल्ली की जनता उनसे मेहर की रकम न वापस मांग ले........वो भी पिछली बार का बकाया जोड़ कर ...
यक्ष - फेस बुक पे सबसे सामान्य और सबसे अनूठा स्टेट्स क्या होगा ? युधिष्ठिर - यह कोई मुश्किल नहीं , दोनों एक भी हो सकता है ..और एक वाक्य में भी हो सकता है
यक्ष - ऐसे स्टेट्स का उदाहरण दो .. युधिष्ठिर - आज मेरा जन्मदिन नहीं है ..